फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diabetes Association concluded two-day seminar

डायबिटीज एसोसिएशन का दो दिनी सेमिनार संपन्न

Mon, 12 Oct 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 12 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

 उत्तराखंड और यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के दो दिनी सेमिनार में विशेषज्ञों का मानना था कि शुगर के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। जरा सी लापरवाही से जान खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन करनाल (हरियाणा) के डा. अतुल अत्रेजा ने बताया कि सोते समय खरराटे आना भी एक रोग है। रात को सोते समय ऐसे मरीजों को आक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को इससे ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन


हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रो. डा. मनोज श्रीवास्तव ने कैलोस्ट्रॉल के बारे में बताया कि यह दो प्रकार के होते हैं। एसडीएल इसमें अच्छा माना जाता है, जो भारतीयों में कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को पैर में होने वाले घाव को हल्के से नहीं लेना चाहिए। इसमें खून की नलियों में बदलाव आता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर को दिखाने के साथ ही रोज जूता पहने, नंगे पैर न रहे, तसले में रोजाना गुनगुना पानी कर पैर को धोए और नारियल का तेल लगाएं। उन्होंने छोटे घाव को भी नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

मेडिकल कॉलेज के प्रो. विवेक सत्यवली ने डायबिटीज के मरीजों में पड़ने वाले कैंसर के प्रभाव के बारे में बताया। केरल के रेखा सेमबल ने कहा कि डायबिटीज में हार्ट का खतरा बढ़ जाता है।


सेमिनार के अंत में विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवेशन के चेयरमैन डा. केसी लोहनी, सरिता बजाज, सचिव डा. नीलांबर भट्ट,  मीडिया प्रभारी डा. डीसी पंत, एमसी तिवारी, भूषण कपूर, त्रिलोचन सिंह,  प्रकाश पंत, अरुण जोशी, विवेक सत्यवली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed