फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dhikala zone open in corbett park

Nainital News: ढिकाला में पहले दिन बाघ दिखने से पर्यटक उत्साहित

Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
dhikala zone open in corbett park
त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल गया। ढिकाला जोन में पहले दिन सुबह की पाली में चार कैंटरों से 128 पर्यटकों ने डे सफारी की। नाइट स्टे के लिए 27 जिप्सियों से 120 पर्यटक ढिकाला गए। विधायक दीवान सिंह बिष्ट व निदेशक धीरज पांडे ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों के कैंटर को रवाना किया गया। बाघ दिखने से पर्यटक उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

मानसून सीजन के चलते 15 जून से बंद चल रहा ढिकाला 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल गया। अब पर्यटक नाइट स्टे के अलावा विभागीय कैंटर से डे सफारी भी कर सकेंगे। बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद ढिकाला का धनगढ़ी गेट खोला गया। बुधवार सुबह की पाली में चार कैंटर व आठ जिप्सी से पर्यटक ढिकाला में सफारी के लिए गए। दुर्गादेवी पर्यटन गेट में भी डे विजिट के लिए बुधवार से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। ढिकाला खुलने के बाद अब कॉर्बेट पार्क पर्यटकों से गुलजार रहेगा। नाइट स्टे के लिए पर्यटक जिप्सियों से दोपहर की पाली में ढिकाला जाएंगे। सुबह की सफारी में पर्यटकों ने पार्क के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। पहली पाली में पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए। सफ़ारी के लिए गए पर्यटकों में बाघ देखने के लिए उत्सुकता रही।
विज्ञापन



कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। पार्क के नियमों की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस बार पार्क के अंदर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। पार्क में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉर्बेट प्रशासन की कोशिश है कि यहां आने वाले पर्यटक अच्छा अनुभव लेकर जाएं। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, एसडीओ अमित ग्वासाकोटी, रेंजर बिंदर पाल, डिप्टी रेंजर बालम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ढिकाला में इन जगह में नाइट स्टे करेंगे पर्यटक

ढिकाला में नाइट स्टे के लिए ओल्ड फॉरेस्ट रेस्ट हाउस (एफआरएच) में पांच, न्यू एफआरएच में तीन, हटमेंट में सात, एनेक्सी में सात, केबिन में तीन, खिनानौली विश्राम गृह में तीन, सर्पदुली में दो, गैरल में सात, सुल्तान में दो कक्ष हैं। ढिकाला में 24 सिंगल डोरमेट्री, सर्पदुली में तीन और गैरल में आठ डोरमेट्री हैं। ढिकाला के अलावा बिजरानी, ढेला व झिरना में भी नाइट स्टे शुरू हो गए हैं। ढिकाला जोन खुलने से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं।


भीमताल में सैलानियों ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ

भीमताल/नैनीताल। दिवाली की छुट्टियों पर पहाड़ सैलानियों से गुलजार हैं। बुधवार को भीमताल और नौकुचियाताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के साथ ही नौकायान, जॉरबिंग, कायकिंग, जीप लाइन की। बता दें कि वर्तमान में यहां पैराग्लाइडिंग की आठ अलग अलग साइटें चल रही हैं। भीमताल एडवेंचर्स क्लब के संस्थापक नितेश बिष्ट ने बताया कि दीपावली के बाद से रोजाना ही तीन सौ से अधिक सैलानी यहां पैराग्लाइडिंग करने पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों ने बताया कि सैलानियों के आने से कारोबार अच्छा रहा। सैलानियों ने मुक्तेश्वर और रामगढ़ पहुंचकर हिमालय के दीदार भी किए। सैलानियों ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज और घोड़ाखाल में गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।



नैनीताल में सैलानियों से रौनक बरकरार

नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में दीपावली के बाद से शुरू हुआ पर्यटक सीजन अब भी जोरों पर है। बुधवार सुबह से सैलानियों की आवाजाही शुरू हुई गई थी। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जिससे जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटक गतिविधियां जारी रहीं।

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक नै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed