{"_id":"62127f7898cb4e7b7c76f2cd","slug":"dharana-in-ramnagar-ramnagar-news-hld454281767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर के कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनाइजर के कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
रामनगर रानीखेत रोड पर कालोनाइजर के कार्यालय पर धरना देते हुए लोग।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। फ्लैट धारकों को सुविधाएं नहीं देने के विरोध में कालोनी वासियों ने आस्थान हैबिटेट सॉल्यूशन के मुख्यालय रानीखेत रोड पर धरना दिया। धरना दे रहे फ्लैट धारकों ने सभी सुविधाएं देने की मांग की।
इस मौके पर फ्लैट धारकों ने कहा कि तेलीपुरा रोड़ पर आस्थान हैबिटेट के कॉलोनाइजर की ओर से देवी दयाल एन्क्लेव में आम फ्लैट धारकों को झूठ बोलकर और गुमराह करके लाखों रुपये के फ्लैट बेचे थे। बताया कि फ्लैट में दो लिफ्ट लगाने, बिजली-पानी, जनरेटर और फ्लैट के भीतर मरम्मत कार्य करने की बात कही गई थी, लेकिन लिफ्ट, जनरेटर, मरम्मत आदि कार्य नहीं हुआ। वहां रह रहे लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मांगें नहीं मानी गईं तो जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। धरना देने वालों में एडवोकेट राजेश शर्मा, सुरेंद्र प्रताप भारती, महेश भारती, शैलेंद्र सिंह, अंकुर अग्रवाल, रवि चौहान, लईक अहमद, नितिन अरोरा, अमित चौधरी, नवीन तिवारी, अनिल राठौर आदि थे।
इधर, आस्थान हैबिटेट के कॉलोनाइजर राजीव अग्रवाल ने बताया कि फ्लैट धारकों को छह साल पहले कब्जा दे दिया है। वहां सोसायटी बनी हुई है, लेकिन सोसायटी के लोग मरम्मत खर्च नहीं देते हैं। सोसायटी के लोग चाहते हैं कि मरम्मत का खर्च सोसायटी वहन करे, लेकिन कुछ लोग अनुचित रूप से दबाव बना रहे हैं।