फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhaba owner shot dead in Haldwani

हल्द्वानी में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner shot dead in Haldwani
हल्द्वानी। चांदमारी काठगोदाम में बृहस्पतिवार की शाम ढाबा मालिक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई थी। वारदात पत्नी के मायके के पास हुई। पिता और बहन पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

चांदमारी निवासी अमित कुमार (32) पुत्र मंगल प्रसाद ने सलड़ी में ढाबा खोल रखा था। बृहस्पतिवार शाम वह ढाबे से लौटने के बाद रुद्रपुर तहसील में कार्यरत अपनी बहन शालिनी को लेने के लिए बाइक से काठगोदाम के लिए निकला लेकिन पुल पर जाम होने के कारण वह नहीं जा सका। बहन खुद ही घर चली आई। इस बीच, किसी व्यक्ति ने घर पहुंचकर शालिनी को सूचना दी कि उसका भाई गली में लहूलुहान पड़ा है। बहन मौके पर पहुंची तो भाई लहूलुहान पड़ा था। उसकी बाइक दूर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुुलिस मौके पर पहुंची। पुुलिस अमित को लेकर एसटीएच पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहन और पिता हत्या के मामले में पत्नी पर शक जता रहे हैं। शालिनी ने बताया कि अमित ने दस साल पहले घर से तीन घर छोड़कर रहने वाली निकिता से प्रेम विवाह किया था। दोनों की सात साल की बेटी है। दंपती में अनबन होने पर निकिता चार महीने पहले अपने मायके चली गई थी। उसने बेटी को अमित के पास छोड़ दिया था। पत्नी ने सितंबर में अमित और उसके पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी के अनुसार निकिता ने धमकी थी कि वह अमित को नहीं छोड़ेगी। पुुलिस ने दो महीने पहले अमित और उसके पिता मंगल को दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार किया था। थाने में पिता को पुलिस ने पीटा भी था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस मृतक अमित की पत्नी और अन्य बिंदुओं को केंद्र में रखकर कातिलों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed