फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devotees will have darshan of mother Nanda-Sunanda from today

आज से मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करेंगे भक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees will have darshan of mother Nanda-Sunanda from today
... जय हो मां नंदा-सुनंदा.. देवभूमि उत्तराखंड वासियों की आराध्य मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को नैन? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में माता के भक्तों ने कदली वृक्ष से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण देर रात पूरा कर लिया। मंगलवार से भक्त नयना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे से कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां बनाने का काम शुरू हुआ। नना देवी मंदिर के दशावतार भवन में श्री राम सेवक सभा से जुड़े कलाकारों ने चंद्र प्रकाश साह के नेतृत्व में मां नंदा व सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू किया। मूर्ति निर्माण के कार्य में कुंदन सिंह नेगी, गोधन सिंह, हीरा सिंह नेगी, किशन गुरूरानी, गोविंद सिंह और हरीश पंत आदि जुटे रहे। कलाकारों ने संयुक्त रूप से मां नंदा सुनंदा को मूर्तियों को देवी रूप में भव्य स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

मोनिका साह, आरती संभल, कल्याणी और मेघा बिष्ट ने मां की मूर्तियों को आकर्षक रंग देकर और भव्यता प्रदान की। सागर सोनकर ने मां का वाटिका आसन तैयार किया। देर रात माता की मूर्तियों को मंडप में विराजमान किया गया। इस दौरान राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, उप सचिव विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल साह, प्रबंधक राजेंद्र बजेठा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, किशन नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed