फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Despite the 'no entry' restrictions in Haldwani, dump trucks are still plying the roads

Uttarakhand News: हल्द्वानी में नो एंट्री के बाद भी डंपर दौड़ते रहे, हादसे के बाद भी सुरक्षा की उड़ी धज्जियां

Tue, 06 Jan 2026 11:52 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:52 PM IST
सार

हल्द्वानी में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत के बाद भी शहर की सड़कों पर डंपर नो एंट्री में दौड़ते नजर आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Despite the 'no entry' restrictions in Haldwani, dump trucks are still plying the roads
देवलचौड़ चौराहे से बिड़ला की ओर जाता डंपर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत के बाद भी शहर की सड़कों पर डंपर बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को शहर की अलग-अलग सड़कों पर नो एंट्री के समय भी डंपरों की रफ्तार नहीं थमी। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार की शाम नहर कवरिंग रोड में नो एंट्री के दौरान मिक्चर वाहन (कैप्सूल ट्रक) की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी। इससे पहले भी सड़कों पर यमराज बनकर दौड़ रहे डंपर कई लोगों को लील चुके हैं। अमर उजाला जनहित में लगातार काल बनकर दौड़ रहे डंपरों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए अभियान चला रहा है। पुलिस अधिकारी भी व्यवस्था सुधारने के दावे कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी डंपरों के आतंक पर नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन

सोमवार देर शाम हुए हादसे के बाद अमर उजाला व संवाद न्यूज एजेंसी की टीम मंगलवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर उतरी तो डंपरों की आवाजाही बेरोकटोक होते मिली। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब देवलचौड़ से बिड़ला की ओर जाने वाली सड़क पर एक डंपर दौड़ता नजर आया। सुबह 9:30 बजे गौला गेट से निर्माण सामग्री भरकर राजपुरा रोड पर एक और डंपर आवाजाही करते दिखा। सुबह 11 बजे बिड़ला रोड पर भीड़ के करीब से गुजरते हुए डंपर नजर आया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब नहर कवरिंग रोड पर एक ओवरलोडेड छोटा हाथी पहाड़ की ओर जाते दिखा। इसी दौरान एक डंपर भी निर्माण सामग्री लादकर इसी रोड पर जा रहा था। इन सभी सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की खूब आवाजाही होती है। इनमें कोचिंग के छात्र छात्राएं भी होते हैं। बावजूद सड़कों पर दौड़ने वाले डंपर न तो पुलिस अधिकारियों को नजर आ रहे हैं और न ही प्रशासन के अधिकारियों को।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि इसके बाद भी इनका संचालन हो रहा है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।-मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed