{"_id":"6ade5d43002fb34edd0295bf","slug":"despite-spending-lakhs-water-leakage-from-the-bhimtal-dam-could-not-be-stopped-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-11422-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं रुक पाया भीमताल डैम से पानी का रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं रुक पाया भीमताल डैम से पानी का रिसाव
Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में 138 साल पुराने ब्रिटिशकालीन डैम में जगह-जगह पड़ी दरारों से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने और डैम में नए गेट लगाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से लगभग एक करोड़ की लागत से डैम का ट्रीटमेंट किया गया था। डैम के ट्रीटमेंट के बाद कुछ माह तक डैम से पानी रिसाव नहीं हुआ लेकिन जिस जगह ट्रीटमेंट किया गया था अब उसके ऊपर साइड से दोबारा पानी का रिसाव होने लग गया है। पानी के रिसाव को लेकर स्थानीय लोग विभाग की ओर से किए गए ट्रीटमेंट को लेकर सवाल खड़े करने लगे हैं। साथ ही डैम के नीचे की तरफ रहने वाले नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को भी खतरा बना हुआ है।
भीमताल डैम 138 साल पुराना होने के चलते जगह-जगह से जर्जर होने लगा है। इसको लेकर समय-समय पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर वैज्ञानिकों की टीम के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किए जाता रहा है। साथ ही भीमताल डैम के पुराने गेटों को बदलकर नए गेट लगाने के साथ पानी के रिसाव वाली जगहों को भी ट्रीटमेंट के जरिए सही करने का प्रयास किया गया है लेकिन एक बार फिर से पानी के रिसाव ने स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों के साथ विभागीय अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पानी के रिसाव को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
-- -
कोट
पानी के रिसाव को रोकने के लिए काम किया गया था। पानी का रिसाव ऊपर साइड से हो रहा है। बीते दिनों विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया था, टीम की ओर से डैम में पानी रिसाव को रोकने के साथ-साथ अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के बाद डैम के सुधारीकरण को लेकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
- मनमोहन सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग