{"_id":"57a4d8bc4f1c1bb5602ba270","slug":"dengue-larvae-found-in-the-rajiv-nagar-lalkuan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं के राजीव नगर में मिले डेंगू के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं के राजीव नगर में मिले डेंगू के लार्वा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का डंक स्वास्थ्य महकमे को परेशान कर रहा है। लालकुआं के राजीव नगर में डेंगू मच्छर के लार्वा मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जांच को गई टीम ने टूटे बर्तन मौके पर ही नष्ट करा दिए। घरों के कूलरों में भरा पानी भी साफ कराया गया।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम लालकुआं के राजीव नगर में गई। राजीव नगर में टूटे बर्तनों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। टीम ने टूटे हुए बर्तनों को लार्वा समेत नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
राणा ने बताया कि दस घरों में कूलर का पानी फेंका गया और लोगों को बताया गया कि जलभराव न होने दें। लोगों को जागरूक किया गया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन
गमलों में भरा पानी भी टीम ने फेंका। टायरों में भरे पानी में भी डेंगू मच्छर के लार्वा होने की संभावना थी। टायरों में भरा पानी फेंका गया और टायरों को साफ कराकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
राणा ने बताया कि संवदेनशील क्षेत्रों में जल्द फागिंग कराई जाएगी। टीम में मलेरिया इंस्पेक्टर एमएस सुलेमान, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, दीवान राम, राम अवतार आदि थे।