फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue causes another death

डेंगू से एक और जान गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue causes another death
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग परेशान हैं। घरों में दहशत है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को एक और महिला की मौत हो गई। डेंगू से मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 788 हो चुकी है। प्रशासन मौतों के आंकड़े को मानने को तैयार नहीं है। अफसर अस्पतालों को सिर्फ निरीक्षण कर औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी सुशील भट्ट की मामी मानपुर पश्चिम निवासी श्यामा देवी डबराल बुखार से पीड़ित थी। रामपुर रोड पर एक स्थानीय डाक्टर को दिखाकर परामर्श लिया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। भट्ट ने बताया कि कुछ दिन घर पर इलाज किया। इलाज के बाद भी प्लेटलेट्स और गिर गईं।
विज्ञापन

आठ सितंबर को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल ने हायर सेंटर ले जाने को कहा। श्यामा देवी डबराल को श्री राममूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया गया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानें
बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद 51 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बुखार और डेंगू के कुल 116 मरीज भर्ती है। एसटीएच में एलाइजा जांच के बाद आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बुखार और डेंगू के 145 मरीज एसटीएच में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बेस अस्पताल में एलाइजा पॉजिटिव 42, एसटीएच में एलाइजा पॉजिटिव 8 और निजी अस्पताल में एलाइजा पॉजिटिव 11 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू 61 मरीज मिले हैं। उधर, सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत टीम के साथ फाजिल की मौत मामले की जांच करने के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंची। बेस अस्पताल में फाजिल के भर्ती होने से लेकर इलाज तक के कागजात देखे। इसके बाद एसटीएच में जाकर जांच की। एसीएमओ शुक्रवार को अपनी रिपोर्टर सीएमओ को देंगी।
तीन बंदी रक्षक भी डेंगू की चपेट में
हल्द्वानी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि तीन बंदी रक्षक भी डेंगू की चपेट में हैं। बताया कि हरीश कुमार, छत्रपाल और माजिद अख्तर को डेंगू हुआ है। डेंगू से बचाव के लिए जेल में फागिंग कराई जा चुकी है।
बकरी के दूध के दाम भी बढ़ गए
हल्द्वानी। डेंगू के इलाज में बकरी के दूध के इस्तेमाल को देखते हुए बकरी पालकों ने रेट में यह बढ़ोतरी की है। लाइन नंबर 12 निवासी एक बकरी पालक ने बताया कि प्रतिदिन उसके पास 30 से 50 लोग बकरी का दूध लेने पहुंच रहे हैं। दूध के डिमांड बढ़ने पर रेट भी बढ़ाए हैं। एक विक्रेता ने बताया कि एक लीटर दूध 120 रुपये से शुरू है, जबकि आधा गिलास 50 रुपये का बिक रहा है। आमतौर पर बकरी का दूध 35 से 40 रुपये प्रति लीटर मिल जाता है। लोगों का कहना है कि बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होता है।
10 दिन के लिए रात्रि गैंग बंद
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने रात्रि गैंग बंद कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी कांडपाल ने बताया कि रात्रि गैंग को सफाई से हटाकर फागिंग में लगाया गया है। ये कर्मी शाम तीन बजे से रात आठ बजे तक फागिंग करेंगे।
230 बच्चे विभिन्न रोगों से ग्रस्त मिले
हल्द्वानी। राजकीय विद्यालयोें और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की जांच के बाद 230 बच्चे विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मिले हैं। मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पांडे ने ने सीएमओ के आदेश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ी तीन टीमों के साथ बैठक की और पिछले माह के कामों की समीक्षा की।
मेयर ने ली बैठक
हल्द्वानी। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने देर शाम नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया सहित अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में मेयर ने सफाई नायकों से युद्घ स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि सभी नायकों को अतिरिक्त दवाएं दी जाएंगी। घरों के अंदर भी फागिंग कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फॉगिंग की
हल्द्वानी। मच्छरजनित रोगों से परेशान जीतपुर नेगी क्षेत्र के लोगों ने डीएम सविन बंसल से गुहार लगाई, इसके बाद डीएम के निर्देश पर सरकारी विभाग की टीम ने इलाके में पहुंच कर फॉगिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का चेकअप करने के साथ ही रोग से बचाव के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान संजय कश्यप, सूरज कुमार, खीमानंद, तरुण कश्यप आदि थे।
डेंगू के सात संभावित मरीज अस्पताल में भर्ती
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू के सात संभावित मरीज भर्ती हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तरुण कुमार पंत ने बताया कि एहतियातन इन लोगों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सभी भर्ती मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पाएगी और उनका इलाज होगा।

इलाज के लिए शिविर लगाएगी संस्था
हल्द्वानी। शहर में डेंगू की बीमारी का मुफ्त इलाज कराने के लिए धार्मिक संस्था हरि शरणम् जन ने पांच दिवसीय शिविर रामपुर रोड स्थित शाकुंतलम बैंकट हाल में लगाने का निर्णय लिया है। संस्था के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने बताया कि मरीजों के लिए 100 बेड उपलब्ध होगा। संस्था की तरफ से डाक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी। यह शिविर सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। इस मामले में सीएमओ को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed