फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration of disappointed hopes against the government

निराश आशाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of disappointed hopes against the government
नैनीताल में आशा वर्कस प्रदर्शन करती हुई। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। दस सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग एक अगस्त तक पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चली जाएंगी। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने शुक्रवार को तल्लीताल चौराहे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। एसडीएम प्रतीक जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि 23 जुलाई 2021 को आशाओं ने राज्य के सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा था लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। जुलूस में जिले के सभी ब्लॉकों की आशाएं मौजूद रहीं, जिनमें दुर्गा टम्टा, मुन्नी बिष्ट, प्रेमा बृजवासी, भगवती बोरा, रिंकी जोशी, रीना बाला, मनीषा आर्य आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed