हल्द्वानी। कौंता, पटरानी, ककोड़, हरीशताल की सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर ज्ञापना सौंपा।
शनिवार को पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष दीपक मेवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीण पीएमजीएसवाई कार्यालय काठगोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया। आरोप लगाया कि कौंता, पटरानी, ककोड़ और हरीशताल को जाने वाली सड़क चार साल पूर्व स्वीकृत हुई थी। सड़क सुधारी गई, लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
इसके बाद ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश ताल ललित भट्ट, ग्राम प्रधान पटरानी दया किशन, दीवानी राम, मोहन बिष्ट, प्रीतम सिंह, त्रिलोक सिंह मेवाड़ी, प्रहलाद मेवाड़ी, भोला मेवाड़ी, मनोज, दीपक, पंकज आदि मौजूद रहे।