{"_id":"5fcbf2a48ebc3ecfe22a391d","slug":"demonstration-by-putting-fish-in-pits-of-roads-haldwani-news-hld406349763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के गड्ढों में मछली डालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के गड्ढों में मछली डालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों के गड्ढों को लेकर शनिवार को अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कांग्रेसियों ने तिकोनिया-एरोड्रम रोड पर गड्ढों में भरे पानी में मछली डालकर प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि भाजपा सरकार, नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन बने हैं, जिसका उदाहरण हल्द्वानी की सड़कें हैं। कहा कि जगह-जगह गड्ढे होने के कारण सड़कें तालाब बन रही हैं। इन गड्ढों में कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, इसके बावजूद सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा और न ही सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे। शासन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ही इस तरह का प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने सड़कों की दुर्दशा जल्द सुधारने की मांग की। युवा नेता पंकज कश्यप एवं विक्रम रंधावा ने सड़कों की हालात जल्द ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में समाजसेवी हृदयेश कुमार, जीत सिंह, दीपा खत्री, सचिन राठौर, किरन माहेश्वरी, अरविंद शर्मा, अफजाल अहमद अंसारी, मिंटू बब्बर, प्रेम साहू आदि थे।