फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration against GST anomalies

जीएसटी विसंगतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against GST anomalies
हल्द्वानी बुधपार्क में जीएसटी की विसंगतियों को लेकर धरने पर बैठे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की सभी 375 इकाइयों की ओर से सभी नगरों, महानगरों में प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जीएसटी की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो व्यापारी जेल भरो के साथ ही अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुद्ध पार्क में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन ने जीएसटी की जटिलताओं को खत्म करने के लिए 23, 23 फरवरी को प्रधानमंत्री और 25 फरवरी को वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा था, लेकिन सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। महासचिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन की सूचना है। प्रमोद गोयल ने कहा कि सरकार को एक देश एक कर व्यवस्था इस तरीके से लागू करनी चाहिए कि व्यापारी आसानी से टैक्स अदा कर सकें। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री जिला हर्षवर्द्धन पांडे, नवनीत राणा, रूपेंद्र नागर, हितेंद्र भसीन, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, अतुल प्रताप सिंह, संजय खाती, संदीप पांडे, प्रफुल्ल पांडे, मनीष अग्रवाल, रेनू टंडन, विनीता शर्मा, ज्योति मेहता, ऋतंभरा सोनू, भागीरथी जोशी, मोनिका शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल ने भी किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। जीएसटी की विसंगतियों को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने भी वाल्मीकि पार्क में प्रदर्शन किया। संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों के कारण देश के करोड़ों कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और उनसे जुड़े कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों को भी टैक्स जमा करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम बिष्ट, राजकुमार केसरवामी, जीवन सिंह कार्की, घनश्याम वर्मा, अजय कृष्ण गोयल, देवेंद्र तिवारी ने भी जीएसटी की खामियों को दूर करने की मांग की। विरोध करने वालों में युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, रवि गुप्ता, भास्कर सुयाल, विजय नारायण त्रिपाठी, विनोद दानी, मनोज दुम्का, सैयद इशरत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed