{"_id":"683e09e89dacbc9b6b035928","slug":"demand-to-provide-three-months-salary-soon-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108190-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तीन माह का वेतन जल्द दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तीन माह का वेतन जल्द दिलाने की मांग
Tue, 03 Jun 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में औपबंधिक शिक्षक तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। सोमवार को शिक्षक संगठन ने मुख्य शिक्षाधिकारी से शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्चा नहीं चला पा रहे हैं। सीईओ पुष्कर टम्टा ने मुख्य कोषाधिकारी से वार्ता कर सभी विकासखंडों के शिक्षकों को वेतन जारी करने को कहा है। इस दौरान ओखलकांडा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, हीराबल्लभ बसानी, प्रेम कांडपाल, हेम भट्ट, बंशीधर कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन