फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to help Amit Petshali from Chief Minister's Relief Fund

मुख्यमंत्री राहत कोष से अमित पेटशाली की सहायता करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to help Amit Petshali from Chief Minister's Relief Fund
मुख्यमंत्री राहत कोष से अमित पेटशाली की सहायता करने की मांग
विज्ञापन

महाधिवक्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। महाधिवक्ता कार्यालय में आशुलिपिक संवर्ग में संविदा में कार्यरत अमित पेटशाली की दोनों किडनियां खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी है। इसमें करीब 18 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इसे वहन करने में अमित पेटशाली असमर्थ हैं। उनकी इस हालत को देखते हुए महाधिवक्ता कार्यालय कर्मचारी संगठन ने महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री राहत कोष से अमित पेटशाली की सहायता करने की मांग की है।

महाधिवक्ता कार्यालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गोदियाल व महामंत्री अनिल कुमार दुबे की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अमित पेटशाली ने मैक्स अस्पताल दिल्ली में किडनी प्रत्यारोपण के लिए आवेदन किया है और अस्पताल ने उन्हें 18 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी है। नरेंद्र प्रसाद गोदियाल ने मुख्यमंत्री से अमित पेटशाली की मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed