{"_id":"6ad3db8da0258a19c20c584d","slug":"demand-to-ban-the-movement-of-heavy-vehicles-nainital-news-c-418-1-ntl1004-11220-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग
Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पीरूमदारा। ग्राम थारी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के पास से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को दिए ज्ञापन में कंदला के बीडीसी तारा सिंह ने बताया कि विद्यालय मार्ग पर डंपरों और ट्रकों की आवाजाही से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विद्यालय खुलने और छुट्टी होने के समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान लक्ष्मी देवी, बलविंदर सिंह, राम सिंह, करम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखबिंदर सिंह, सुमित सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।