{"_id":"654dc27b97e783ce850cac38","slug":"demand-for-milk-products-increased-in-uttarakhand-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड: दिवाली से पहले ही बिक गया 90 हजार लीटर दूध... 80 फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड: दिवाली से पहले ही बिक गया 90 हजार लीटर दूध... 80 फीसदी की बढ़ोतरी
Fri, 10 Nov 2023 11:11 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:11 AM IST
सार
दिवाली से पहले ही आंचल के डेयरी उत्पादों की बिक्री में 80 फीसदी इजाफा हो गया है। छाछ की डिमांड सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दीपावली तक 82 हजार लीटर दूध बिका था।
विज्ञापन
उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहार पर दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ गई है। दिवाली से पहले ही आंचल के डेयरी उत्पादों की बिक्री में 80 फीसदी इजाफा हो गया है। नैनीताल जिले में हाल में लांच हुई आंचल की सात हजार किलो मिठाई बिक चुकी है।
विज्ञापन
छाछ की डिमांड सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दीपावली तक 82 हजार लीटर दूध बिका था। त्योहार से पहले ही 90 हजार लीटर दूध खरीदा जा चुका है। डेयरी फेडरेशन के अधिकारियों के अनुसार आंचल की मिठाई में नैनीताल जिले में ड्राई फ्रूट के लड्डू और चॉकलेट की बिक्री सबसे अधिक हुई है। देहरादून में 400, अल्मोड़ा में 200, पिथौरागढ़ में 200 और चंपावत में 200 किलो मिठाई की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
दीपावली पर बढ़ गई मांग
दूध 11 फीसदी
घी 30 फीसदी
पनीर 12 फीसदी
दही 27 फीसदी
छाछ 40 फीसदी
दीपावली पर दूध और दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। आंचल की मिठाई भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। त्योहार से पहले ही नैनीताल जिले में सात हजार किलो मिठाई खरीद चुके हैं। दूध और छाछ की खपत बढ़ी है। - मुकेश बोरा प्रशासक यूसीडीएफ
विज्ञापन