फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dehradun Believer and High Court team reached semi-finals

Nainital News: देहरादून बिलीवर और हाईकोर्ट की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 30 Dec 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Believer and High Court team reached semi-finals
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में देहरादून बिलीवर और हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार की टीम ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


जीएनजी मैदान में शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून बिलीवर का मुकाबला रुड़की ए से हुआ। देहरादून बिलीवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर खड़ा किया। दीगर सिंह नेगी ने 119 रन बनाए। जवाब में रुड़की ए की टीम 130 रन ही बना सकी। दीगर सिंह नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार कंबाइंड के बीच हुआ। हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार कंबाइंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए। जवाब में हाईकोर्ट-11 की टीम 146 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 69 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच एमएस ग्राउंड गौलापार में हल्द्वानी ए और हाईकोर्ट एडवोकेट के बीच खेला गया। हल्द्वानी ए ने 209 रन बनाए। जवाब में हाईकोर्ट एडवोकेट-11 मात्र 87 रन पर सिमट गई। संदीप कुमार को 51 रन बनाने और 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed