फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deepak lost his life in Chamoli disaster

चमोली आपदा में जान गंवाने वाले दीपक का हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Deepak lost his life in Chamoli disaster
जोशीमठ आपदा में लापता गणेश। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ में आई आपदा में जान गंवाने वाले इंजीनियर दीपक कुमार का बुधवार को सरयू-गोमती संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को उनका शव मलबे से बरामद हुआ था। जवान बेटे की मौत के बाद माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन

भतौड़ा गांव के दीपक कुमार ऋषि गंगा परियोजना में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को ग्लेशियर फटने के बाद आई आपदा में वह लापता हो गए थे। मंगलवार की रात उनका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह दीपक की अंतिम यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना हुई। सरयू-गोमती संगम तट पर बड़े भाई और ग्राम प्रधान अरुण कुमार टम्टा ने छोटे भाई की चिता को मुखाग्नि दी। विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त जताई है। संवाद
विज्ञापन

लापता गणेश का नहीं लगा सुराग
बागेश्वर। जोशीमठ हादसे में लापता रताइश गांव के गणेश सिंह मेहता का अब तक सुराग नहीं लग सका है। गणेश के पिता लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि अब तक बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली है। पूरा परिवार उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है। रिश्तेदार और जानने वालों के भी लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन बेटे के सकुशल होने के फोन का इंतजार पूरे परिवार को है।

दीपक का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी

दीपक का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed