{"_id":"653ec98133afdf94ee07179c","slug":"decomposed-body-of-forest-corporation-employee-found-haldwani-news-c-8-1-hld1023-252062-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन निगम कर्मी का सड़ा-गला शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन निगम कर्मी का सड़ा-गला शव मिला
Mon, 30 Oct 2023 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। वन विकास निगम लालकुआं में स्केलर नारायण सिंह बिष्ट का सड़ा-गला शव रविवार को लालकुआं के डौली रेंज में मिला। वह 16 दिन पहले ड्यूटी पर जाने की बात कहकर हल्द्वानी से निकले थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मूलरूप से अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी नारायण सिंह बिष्ट (50) अमरावती कॉलोनी फेस-1 मुखानी में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। पुलिस के अनुसार 11 अक्तूबर को नारायण बिष्ट सोमेश्वर से हल्द्वानी लौटे थे। 11 और 12 अक्तूबर को वह हल्द्वानी में एक होटल का कमरा लेकर रहे। 13 अक्तूबर को लालकुआं डिपो में काम पर जाने की बात कहकर हल्द्वानी से गए थे लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को लालकुआं के अंतर्गत डौली के जंगल में वनकर्मियों को गश्त के दौरान दुर्गंध महसूस हुई तो सड़ी-गली लाश नजर आई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव तकरीबन 15 दिन पुराना है। शव में कीड़े पड़ चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे।