फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Declaration of protest from road to parliament

सड़क से लेकर संसद तक विरोध का ऐलान

Fri, 08 Jun 2018 02:04 AM IST
चोरगलिया (नैनीताल) ब्यूरो, अमर उजाला
चोरगलिया (नैनीताल) ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Declaration of protest from road to parliament
conference - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नंधौर अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए हुई जन सुनवाई में वन विभाग के अफसरों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टाइगर रिजर्व का सड़क से लेकर संसद तक विरोध जताने का ऐलान किया। दो ने तो आत्महत्या तक की धमकी दे दी। विरोध इतना ज्यादा था कि वन विभाग के अधिकारी टाइगर रिजर्व के लाभ तक नहीं गिना पाए। 
बृहस्पतिवार को नंधौर अभ्यारण्य में टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट बनाने को लेकर जन सुनवाई के लिए प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सनवाल और अन्य वन अधिकारी चोरगलिया पहुंचे थे। जन सुनवाई में करीब 500 लोग एकत्र भी हुए। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला ने कहा जनता टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट को नहीं चाहती। विधायक लालकुआं नवीन दुम्का इस प्रोजेक्ट के विरोध में विधान सभा में तकरीबन 500 हस्ताक्षर के साथ प्रस्ताव रख चुके हैं। 
विज्ञापन

लोगों ने भी टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट को रोकने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया था।  पूर्व प्रधान जीवन चौसाली और सुरजीत कौर ने कहा कि नंधौर अभ्यारण्य को विकसित नहीं किया गया। भुवन पोखरिया ने कहा कि अगर टाइगर रिजर्व का विरोध वह सड़क से संसद तक किया जाएगा। श्याम लाल और ममता जोशी ने टाइगर रिजर्व बनने पर आत्मदाह तक की धमकी दी। डॉ. सनवाल परियोजना के फायदे तक नहीं गिना पाए। ग्रामीणों ने तय किया कि 15 जून को होने वाली वन्य जीव जंतु प्रतिपालक की बैठक में भी विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर प्रभागीय उप वनाधिकारी आनंद आर्या, वन क्षेत्राधिकारी लालित मोहन त्रिपाठी, कैलाश थुवाल, महेश बेलवाल, भुवन पनेरू, प्रकाश बेलवाल, सुरजती कौर, कमला देवी, हेमा परगाई, ममता जोशी, प्रदीप फर्त्याल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed