{"_id":"658f2fe62fbf519f550b6b87","slug":"decision-will-be-taken-on-salary-increase-of-contract-workers-nainital-news-c-238-1-ntl1002-1965-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी पर होगा फैसला
Sat, 30 Dec 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों और कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी के बीच शुक्रवार को कर्मचारी हितों के मुद्दों पर बैठक हुई। एम़़डी ने संघ पदाधिकारियों को मांगों का सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया।
निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. तिवारी ने कहा कि संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी संबंधी प्रकरणों के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई जाएगी। लंबित महंगाई भत्ते के एरियर का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अन्य प्रकरणों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई। एमडी ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह निगम की आय बढ़ाने के लिए प्रयास करें। तय हुआ कि महासंघ को संघ भवन के लिए नगर में भवन का आवंटन किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में विभागीय प्रमोशन किए जाएंगे। उच्चीकृत वेतनमान की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है। यहां महाप्रबंधक एपी वाजपेई, संघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, उपाध्यक्ष गौतम कुमार आदि रहे।
28एनटीएल02पी।