फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debris from the road under construction entered the cow shed, buffalo died

Nainital News: निर्माणाधीन सड़क का मलबा गोशाला में घुसा, भैंस मरी

Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Debris from the road under construction entered the cow shed, buffalo died
नैनीताल। नगर से सटे अधौड़ा ग्राम पंचायत के सोनखमारी तोक में निर्माणाधीन सड़क का मलबा गोशाला में घुसने से उसमें बंधी भैंस की दबकर मौत हो गई जबकि कड़ी मशक्कत कर वहां बंधे घोड़े को सुरक्षित बाहर लिकाल लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सोनखमारी तोक में इन दिनो लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रेमा बिष्ट ने बताया कि बीते सोमवार को सड़क कटिंग का मलबा गांव में घुस गया। ग्रामीण शिवराज सिंह की गोशाला में मलबा घुसने से वहां बंधी भैंस मलबे में दबकर मर गई। ग्रामीण राखी मेहरा ने बताया कि कई खेतों में मलबा घुसने से फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ऊपर से आए मलबे ने क्षेत्र का नक्शा बदल दिया है। इधर लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया गया है। लोनिवि की ओर से क्षतिग्रस्त गोशाला का मुआवजा पीड़ित को दिया जाएगा। मलबे में दबी भैंस का मुआवजा राजस्व विभाग की ओर से दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed