फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   death penalty for the rapist

बलात्कारी को फांसी की सजा 

Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
 death penalty for the rapist
अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विशेष न्यायाधीश पास्को प्रीतू शर्मा की अदालत ने सुनवाई के बाद लाडली के बलात्कारी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई। इस मामले में अख्तर के सहयोगी को अदालत ने पांच साल की सजा के साथ अर्थदंड से दंडित कर दिया।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र सिंह नेगी और शासन से नियुक्ति एडीजीसी नवीन चंद्र जोशी ने अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए निर्भयाकांड की दलीलें पेश की। स्टेट बनाम राम सिंह में अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को भी नहीं जाना गया। दोनों अधिवक्ताओं ने बताया यह घटना काफी जघन्य हैं।
विज्ञापन


घटना को लेकर पूरे कुमाऊं के लोग आक्रोशित थे। बचाव पक्ष ने भी काफी दलीलें पेश की। शाम के समय अदालत ने लाडली के बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी अख्तर अली को धारा 363 (अपहरण) के तहत सात साल की कैद पांच हजार का अर्थदंड, धारा 201 (साक्ष्य छिपाना) के तहत सात साल की सजा, पांच हजार का अर्थदंड, आईटी एक्ट(66ग) के तहत तीन वर्ष की सजा और धारा 376 (क) के तहत फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अख्तर के सहयोगी प्रेमपाल को धारा 212 के तहत पांच साल की सजा दस हजार रुपये अर्थदंड, धारा 66(ग) के तहत तीन साल की सजा 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि अभियुक्त अख्तर ने अपहरण के बाद बलात्कार किया और बलात्कार से ही लाडली की मौत हुई। 

बता दें पिथौरागढ़ से ट्रांसपोर्ट कारोबारी का परिवार 20 नवंबर 2014 को शीशमहल रामलीला मैदान स्थित एक शादी समारोह में आया था। ट्रांसपोर्टर की छह साल की बेटी (काल्पनिक नाम लाडली) समारोह में चाट खाने के बाद पानी पीने के लिए गई। इसी समय अभियुक्त ने उसका अपहरण कर लिया। 25 नवंबर 2014 को लाडली का शव गौलापार झाड़ियों में मिला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कुमाऊं में जगह-जगह आंदोलन शुरू हो गए।

एसटीएफ ने दो दिन बाद लुधियाना (पंजाब) के सेठी मार्केट से मुख्य आरोपी अख्तर अली को गिरफ्तार किया। आरोपी अख्तर बिहार के महानागनी बेतिया पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। अख्तर की निशानदेही पर पुलिस ने पीलीभीत जिले के हैदरगंज जहानाबाद निवासी प्रेम पाल और कनकोटा रुद्रपुर निवासी जूनियर मसीह को गिरफ्तार किया। अदालत ने सुनवाई के बाद जूनियर मसीह को बरी कर दिया।


साक्ष्य के समर्थन में 40 लोगों की हुई गवाही 
हल्द्वानी। अदालत में अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्यों के समर्थन में 40 गवाह पेश किए। कोई गवाह नहीं टूटा। बताया कि गिरफ्तार अख्तर को प्रेमपाल ने शीशमहल निवासी प्रेम पलड़िया का डंपर चलाने के लिए लगाया था। प्रेमपाल खुद मन्नू गौड़ का डंपर चलाता था। डा. सीपी भैसोड़ा की टीम ने लाडली का पोस्टमार्टम किया था। उसके शरीर पर आठ गंभीर चोटें थीं। लाडली ने बलात्कार का विरोध किया था। अभियुक्त अख्तर की जांघ पर लाडली के नाखून की चोट के निशान मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया है। डाक्टर ने माना कि बलात्कार के चलते ही लाडली की मौत हुई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट क्षत-विक्षत हो गए थे। जांच के लिए सैंपल देहरादून लैब भेजे गए, जहां यह अख्तर के कपड़ों से लिए गए सैंपल से मैच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed