{"_id":"620011ba04dead72250f2676","slug":"death-of-woman-in-bindukhatta-lalkuan-news-hld4529810171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदुखता में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदुखता में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Death of Woman in Bindukhatta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। बिंदुखत्ता इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामलेे में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम पाली बग्याली पोस्ट धपोलासेरा जिला बागेश्वर निवासी तारा दत्त ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बहन पूजा (31) का विवाह 12 वर्ष पूर्व बिंदुखत्ता इंद्रानगर दो कार रोड निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। पांच फरवरी की शाम उसके ससुराल से फोन आया कि तुम्हारी बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। ससुरालियों ने कुछ देर बाद दोबारा फोन कर बहन की मौत होने की सूचना दी। सूचना के बाद मृतका के भाई और अन्य मायके वाले हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
तारा दत्त ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश किया। बहन ने पहले भी कई बार उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। तारा दत्त ने पति राजकुमार, ननद, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।