फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   death of two corona infected patients

कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
death of two corona infected patients
हल्द्वानी। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक हल्द्वानी और दूसरा धारचूला निवासी शामिल हैं। शुक्रवार को जनपद में 257 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह संख्या मंडल में सबसे ज्यादा है। प्रशासन ने शहर में 12 नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल की बात करें तो अल्मोड़ा में 170, बागेश्वर 87, चंपावत 74, पिथौरागढ़ 96 और ऊधम सिंह नगर जिले में 194 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वालों में धारचूला के 77 वर्षीय व्यक्ति और हल्द्वानी के 85 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों मरीज किडनी, लीवर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे और 27 जनवरी को भर्ती हुए थे। बताया कि जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल और एसटीएच में 30 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

12 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इनमें सुरभि कॉलोनी मल्ली बमौरी, सीए 75 जज फार्म, कृष्णा विहार, कैनाल रोड कालटैक्स निर्मला स्कूूूल के पीछे, गली नंबर-12 शामिल हैं। इसी क्रम में तिलक नगर लाल डांठ, आदर्श नगर, गोविंदपुरम, आनंदपुरी फेज-2, चंद्रावती कॉलोनी, छोटी मुखानी, अंबा विहार, शिव विहार गैस गोदाम रोड में माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाए हैं। वहीं, शहर से 27 माइक्रो कंटनेमेंट जोन समाप्त भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed