{"_id":"62435d945d83f960c476c23e","slug":"death-of-police-man-haldwani-news-hld4578438149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पुलिस की गाड़ी टक्कर से टकराई, एक सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पुलिस की गाड़ी टक्कर से टकराई, एक सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की गाड़ी बागपत (यूपी) में पीछे से ट्रक की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में दिनेशपुर निवासी अरुण कुमार मौर्य की मौत हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हुए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बागपत के पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि उप कारागार में बंद हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी के आरोपी अमित, मोनू और अमरजीत को हरियाणा प्रांत के जींद स्थित एडीजे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस की एक टीम 28 मार्च को रवाना हुई थी। आरोपियों के साथ उपनिरीक्षक रमेश कंबोज, सिपाही प्रवीण सिंह, मनोज यादव, नवीन और अरुण कुमार मौर्या तैनात थे। बागपत जिले के पेटीकोला हाईवे पर नैनीताल पुुलिस की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे सिपाही और बंदी घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने सिपाही अरुण कुमार मौर्या को मृत घोषित कर दिया। अरुण ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर के रहने वाले थे। एसएसपी पंकज भट्ट ने घटना के बारे में यूपी के पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा है। घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल जिले से पुलिस की एक टीम घायलों की मदद करने के लिए दिल्ली रवाना कर दी गई है। पुुलिस घटना के कारणों को लेकर जानकारी एकत्रित कर रही है। टक्कर मारने वाला ट्रक मध्य प्रदेश के नंबर का बताया जा रहा है।