{"_id":"6146344e8ebc3eca831a2f9a","slug":"death-in-munsyari-haldwani-news-hld438434074","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन की चपेट में आने से फल्याटी गांव में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन की चपेट में आने से फल्याटी गांव में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
Death in Munsyari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी के फल्याटी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घंटों तक इंतजार के बाद भी मुनस्यारी में पोस्टमार्टम न होने के कारण परिजनों को शव पिथौरागढ़ ले जाना पड़ा। इससे जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने गहरी नाराजगी जता मामले की जांच की मांग की है।
मुनस्यारी तहसील के फल्याटी गांव निवासी पदम सिंह (75) पुत्र नर सिंह की शुक्रवार को घर के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पटवारी नरेंद्र राम ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरा।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने तहसील और जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत करा मृतक का पोस्टमार्टम मुनस्यारी में ही करवाने की मांग की लेकिन प्रशासन वहां पर पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं कर सका। दिन भर इंतजार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया का कहना है कि प्रशासन ने पहले शव का पोस्टमार्टम धारचूला में करने की बात कही। इस कारण पीड़ित परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने डीएम से इस तरह के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो डीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन करेंगे। इधर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया था। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। पिथौरागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।