{"_id":"60f32aeb8ebc3e6d370608b8","slug":"death-in-madkot-accident-haldwani-news-hld431538981","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। बरम से चामी मेतली गांव को जा रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चामी मेतली गांव के दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
16 जुलाई को चामी मेतली गांव निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र नैन राम निवासी मेतली चामी और किशन कुमार (18) पुत्र पाना राम निवासी मेतली चामी बरम बाजार से अपने गांव चामी मेतली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरम से करीब 150 मीटर आगे उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने 108 से घायलों को डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, किशन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किशन ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चामी-मेतली में दो नवयुवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। कई गांवों से आए लोग मृतकों के घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। कई परिजन भी बदहवाश हो गए। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि घटना हुई कैसे।