फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death by Covid in Haldwani

बीसी जोशी अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित रोगी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death by Covid in Haldwani
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित रोगी की मंगलवार को मौत हो गई। जिले में दो दिन में कोरोना संक्रमित दो रोगी दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में 20 दिसंबर तड़के भवाली निवासी बुजुर्ग (68) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रोगी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक निजी अस्पताल में भी 20 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा था। जिले में अब तक 39350 रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं और 1029 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के छह नए रोगी रिपोर्ट
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मंगलवार को कोरोना के छह नए रोगी मिले हैं। कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले में भी छह रोगी रिपोर्ट हुए हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कोई भी नया रोगी नहीं मिला है।
टीकाकरण को लेकर चलाया अभियान
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने टीकाकरण को लेकर काठगोदाम क्षेत्र में अभियान चलाया। इस क्षेत्र में कई लोग थे जो टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे थे, उन्हेें समझाया भी गया।

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि घर-घर तक दस्तक अभियान के तहत लोगों के घर पहुंचकर टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। काठगोदाम क्षेत्र में 80 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में करीब 76 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed