{"_id":"6240a4e773e119755573ca71","slug":"deamand-for-water-in-haldwani-haldwani-news-hld457619787","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज से पानी हो रहा है बर्बाद, पानी के लिए राजपुरा वालों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज से पानी हो रहा है बर्बाद, पानी के लिए राजपुरा वालों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में पानी नहीं आने से गुस्साए लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है लेकिन क्षेत्रवासियों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में राजपुरा के लोगों ने राजपुरा नाले के पास खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। हेमंत साहू ने कहा कि विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पेयजल प्रतिदिन सड़कों पर बह रहा है। कहा कि कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। विभाग इनको सही नहीं कर रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण जनता पानी के लिए भटक रही है। बताया पड़ाव व नाले आसपास के हिस्सों में काफी दिनों से पेयजल संकट है।
प्रदर्शन में सरोज गोस्वामी, हेमा देवी, रजनी देवी, रेनू कश्यप, जया आर्या, हैप्पी माहेश्वरी, माही कश्यप, राहुल गोस्वामी आदि शामिल रहे।
गौला नदी में अभी पर्याप्त पानी
हल्द्वानी। गौला नदी में इस बार अभी तक पर्याप्त पानी है। किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी मिल रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौला नदी में अभी 195 क्यूसेक पानी है। पिछले वर्ष इस समय मात्र 65 क्यूसेक पानी ही था।