फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body prank was costly, Delhi tourists issued challan

Nainital News: डेड बॉडी प्रैंक करना पड़ा भारी, दिल्ली के पर्यटकों का चालान

Tue, 18 Jun 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body prank was costly, Delhi tourists issued challan
नैनीताल। नगर के एक होटल में चेक आउट से पहले नकली डेड बॉडी बनाकर प्रैंक करना पर्यटकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने प्रैंक करने वाले युवाओं का चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 15 जून को नैनीताल आए गाजियाबाद और दिल्ली के तीन पर्यटक एक होटल में ठहरे थे। रविवार को चेक आउट से पहले तीनों ने सफेद चादर और तकियों को लपेटकर उस पर सॉस गिराकर लाश जैसा दिखाने का प्रयास किया और चले गए। जब सफाई कर्मचारी कमरा साफ करने पहुंचा तो उसे बेड पर लाश पड़े होने का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन

आननफानन पुलिस को सूचित किया गया। डेड बॉडी की सूचना पर कोतवाल हरपाल सिंह व एसआई प्रियंका मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब कोतवाल ने बेड से चादर हटाई तो पाया कि सफेद चादर में सॉस लगाकर तकिये लपेट कर डेड बाॅडी दिखाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला एसएसपी तक पहुंचने पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कोतवाल हरपाल सिंह ने होटल मालिक से संबंधित पर्यटकों के बारे में जानकारी हासिल की। सर्विलांस की मदद से तीनों की लोकेशन मुक्तेश्वर में मिली। सूचना पर मुक्तेश्वर थाना प्रभारी ने तीनों पर्यटकों को पकड़ लिया।

एसएसपी ने प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि तीनों युवाओं ने पुलिस को गुमराह किया और आपातकालीन सेवाओं में बाधा पहुंचाई। इधर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर ने बताया कि इंद्रापुरम गाजियाबाद निवासी देवाशीष नायक, शालीमार गार्डन साहिबाबाद दिल्ली निवासी उज्जवल भारद्वाज और दिव्या सोन के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। एसएसपी ने लोगों से ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed