{"_id":"603957448ebc3e8ca8361f15","slug":"dead-body-of-forest-worker-found-in-tumadia-dam-haldwani-news-hld41629945","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुमड़िया डैम में उतराता मिला वनकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुमड़िया डैम में उतराता मिला वनकर्मी का शव
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वन प्रभाग की एसओजी में तैनात दो दिन से लापता वन कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मालधन चौड़ के तुमड़िया डैम में उतराता मिला। परिजनों ने पुलिस से उसकी मौत के कारणों की जांच की मांग की है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।
शुक्रवार सुबह ग्राम मालधन चौड़ क्षेत्र स्थित तुमड़िया डैम में मछली कांटे के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने तत्काल मालधन चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक के चाचा छोटे लाल और साले महेंद्र ने उसकी शिनाख्त तेजपाल (32) पुत्र रामलाल निवासी पतरामपुर जसपुर के रूप में की। पोस्टमार्टम हाउस में जीजा सुनील कुमार, चचेरे भाई महेंद्र, सुदामा, सरताज, सुभाषचंद्र ने बताया कि तेजपाल बुधवार को हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा।
वन विभाग की एसओजी टीम में तैनात था
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि वन आरक्षी तेजपाल सिंह तराई पश्चिम वन प्रभाग की एसओजी टीम में तैनात था। दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर गया था। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने और सहकर्मियों ने तेजपाल की मौत पर शोक जताया।
विज्ञापन
शव के लिए हुआ सीमा विवाद
तुमड़िया डैम में जिस स्थान पर वन कर्मी का शव मिला, वह स्थान रामनगर और कुंडा थाने की सीमा पर है। शव मिलने की सूचना पर कुंडा और रामनगर कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंची। बताते हैं कि करीब 15 मिनट तक कोतवाली और कुंडा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में रामनगर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक तनाव में बताया जा रहा था। घटनास्थल से जैकेट, बाइक, डिप्रेशन की दवा, शराब और पानी की बोतल बरामद हुई है।