{"_id":"4a7ace1fc4b658d5b03e949d123a7a86","slug":"ddddhata-uncontrollable-truck-rammed-into-two-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक धड़धड़ाता घुसा दो दुकानों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक धड़धड़ाता घुसा दो दुकानों में
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 10 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाग में रविवार रात लकड़ी लदा ट्रक ब्रेक फेल होने के बाद दो दुकानों को तोड़ते हुए रुक गया। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई लेकिन दोनों दुकानों में बहुत नुकसान हुआ है। सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
काठगोदाम डिपो से रविवार देर रात करीब 10 बजे एक ट्रक लकड़ी लेकर रानीबाग आ रहा था।
घाट के पास अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक एक के बाद एक दो दुकानों को तोड़ता हुआ भीतर जाकर रुक गया। हादसे में चालक ने कूदकर जान बचाई। राहत की बात रही कि घटना के समय दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, कार्यकारी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि ट्रक से महंत दयाल गिरी की दुकानें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इस मामले में ट्रक मालिक को भी बुलाया गया था। ट्रक मालिक ने दुकानदारों से बातचीत कर अपना समझौता कर लिया है।
विज्ञापन