{"_id":"578e34e8cceb078ead3563f2851d7c84","slug":"day-visit-to-the-15-open-bijrani-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डे विजिट के लिए 15 से खुलेगा बिजरानी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डे विजिट के लिए 15 से खुलेगा बिजरानी जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट पार्क का लोकप्रिय बिजरानी जोन 15 अक्टूबर को डे विजिट के लिए खुल जाएगा। इस बार कई सड़कों को वन वे करने के साथ ही एक सड़क को बंद किया गया है।
विज्ञापन
पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत, बाघ दिखने में ज्यादा भीड़ एकत्र न हो तथा हाथी देखने में आने जाने वाली जिप्सियों के एक साथ खड़े होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसके चलते किचार रोड के तिराहे तक झांवर रोड वाटर हाल नंबर छह व सात को वन वे किया गया है। जबकि बटिया नंबर चार को पर्यटकों के लिये बंद किया गया है।
इसके साथ ही आमडंडा गेट पर फारेस्ट गार्ड को एक टैब देकर तैनात किया है जो आन लाइन परमिटों को चेक करेगा। पर्यटकों के परमिट चेक करने में देरी न हो इसके लिये भी अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अब पार्क में पर्यटकों पर निगाह रखने के लिये गश्ती दल भी पार्क सफारी टाइम पर गश्त करेगा ताकि पर्यटक पार्क के नियमों की अवहेलना नहीं कर सके।
नियमों की अवहेलना होने पर गश्ती दल तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई करेगा। अब नये नियमों के साथ बिजरानी डे विजिट से पर्यटन व्यवसायियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
झिरना, ढेला पर्यटन जोन पर्यटकों के लिये सालभर खुले रहते हैं। इसके साथ ही नाइट स्टे के लिये पार्क 15 नवंबर से खुलेगा।