फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughters are reading the story of Suraj and Chanda

बेटियां पढ़ रही हैं सूरज और चंदा की कहानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Daughters are reading the story of Suraj and Chanda
नैनीताल। नैैनीताल के अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को एस्ट्रोनॉमी विषय भी पढ़ाया जा रहा है। यहां छात्र अन्य विषयों के साथ ही इस विषय का भी अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए विद्यालय की ओर से परिसर में एस्ट्रोनॉमी क्लब स्थापित किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सावित्री दुग्ताल के अनुसार आधुनिक दौर में छात्र एस्ट्रोनॉमी में अच्छा कॅरियर बना सकते हैं। बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो लाइफ और यूनिवर्स (जिंदगी व सार्वभौमिक) से संबंधित प्रश्नों में काफी उत्सुकता दिखाते हैं। जल्द ही विद्यालय में एरीज के वैैैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा, जो छात्राओं को एस्ट्रोनॉमी का अध्ययन कराएंगे।
विज्ञापन

पांच हजार पुस्तकें है स्कूल के पुस्तकालय में
नैनीताल। विद्यालय के पुस्तकालय में पांच हजार के अधिक पुस्तकें हैं। इसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अब्राहम लिंकन, अल्बर्ट आइंस्टीन, मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला की कई पुस्तकें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सीसीटीवी से होती है निगरानी
नैनीताल। प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए परिसर में 15 सीसीटीवी लगाए गए हैं। विद्यालय में कंप्यूटर सुविधा और स्मार्ट कक्ष के साथ ही कई सुविधाएं भी मौजूद हैं।

क्या है एस्ट्रोनॉमी
एस्ट्रोनॉमी खगोल शास्त्र है। इसमें सूर्य, चंद्रमा, तारों, ग्रहों, धूमकेतु, गैलेक्सीओं आदि का अध्ययन किया जाता है। प्राचीन काल से एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोलॉजी आपस में जुड़ी हुई थी। एस्ट्रोनॉमी की शाखाएं एस्ट्रोफिजिक्स, कॉस्मोलॉजी इत्यादि हैं। एस्ट्रोनॉमी किसी ऑब्जेक्ट की स्थिति उसकी चमक, उसकी गति और दूसरे गुणों के बारे में बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed