फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughter said, father sexually abuses

बेटी ने कहा, पिता यौन शोषण करता है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Daughter said, father sexually abuses
कालाढूंगी थाने में दरोगा से बात करती अमिता लोहनी - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार नाबालिग बहनों के साथ थाने पहुंची इंटर पास छात्रा ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। राजस्व क्षेत्र का मामला होने के कारण कालाढूंगी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और मामला संबंधित पटवारी क्षेत्र को भेज दिया है। चार अन्य बेटियों ने पिता पर मारने-पीटने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी एक बालिग और चार नाबालिग बेटियों के साथ आईं। बच्चे काफी डरे और सहमे नजर आ रहे थे। बच्चों ने जब अपना दर्द बताया तो थाने में मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। बालिग बेटी इंटर पास है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले दो साल से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। पुलिस ने पूछा कि मां को ये बात नहीं बताई, तो बेटी ने बताया कि मां को पिता की करतूत बताई लेकिन उन्होंने भी साथ नहीं दिया। बालिग बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ दिनेश नाथ महंत के मुताबिक बच्चों ने बताया कि माता और पिता मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को पांचों बहनें घर से भाग निकलीं और रात भर जंगल में रहीं। सबसे छोटी बेटी चार में पढ़ती है। बड़ी बेटी का यौन शोषण जबकि अन्य चारों बहनों का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed