फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cylinder burst while making tea Peeli Kothi haldwani

Haldwani News: चाय बनाते समय फटा सिलिंडर, एक महिला झुलसी, तीन घायल...स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग

Thu, 23 May 2024 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 10:28 AM IST
सार

हल्द्वानी के पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से एक महिला झुलस गई।

विज्ञापन
Cylinder burst while making tea Peeli Kothi haldwani
सिलिंडर फट गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से एक महिला झुलस गई। दो बच्चे और एक महिला सिलिंडर के अवशेष शरीर में लगने से घायल हो गईं। घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। झुलसी महिला का इलाज चल रहा है जबकि तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई।

पीलीकोठी में जगदंबा विहार कॉलोनी में राम अवतार पाल परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि बुधवार को घर में पूजा-पाठ होनी थी। शाम करीब 4:30 बजे परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर बने किचन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझा पाता, इससे पहले ही आग फैलने लगी और कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर की आग से किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। अग्निकांड में सुभाष की भाभी मंजू पाल (35) पत्नी दिनेश पाल बुरी तरह झुलस गईं। वहीं, रूपा पाल (32) पत्नी हरीश पाल, भांजा आदित्य (12) और पीयूष (8) सिलिंडर के टुकड़े शरीर में लगने से घायल हो गईं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: हटाने के लिए भाजपा विधायकों ने की थी सिफारिश, फिर भी मालदार कुर्सी पर जमा था आरोपी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की चीखपुकार सुन दौड़े अन्य लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकालकर मुखानी स्थित निजी अस्पताल भिजवाया। देखते-देखते आग ने तीन मंजिल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में परिवार के अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका है। सीएफओ गौरव किरार का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें सवा पांच बजे मिली और फौरन टीम मौके पर भेज दी गई थी। हालांकि तब तक आग बुझ गई थी।

सिलिंडर फटने से घर को भारी नुकसान
सिलिंडर फटने के कारण हुआ धमाका इतना भीषण था कि कॉलोनी में भी खलबली मच गई। धमाके से घर की एक दीवार में भारी दरार के साथ छत की सरिया नजर आ गई। गनीमत रही कि दीवार गिरी नहीं वरना जान-माल का नुकसान बढ़ सकता था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

पिता हार्ट के मरीज, धुंए से बिगड़ी हालत
सुभाष ने बताया कि आग लगने से घर में धुंआ भर गया। कहा कि उनके पिता हार्ट के मरीज हैं। दो महीने पहले ही उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। धुंए के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed