फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber thugs are blowing money, police is breathless

साइबर ठग उड़ा रहे रकम, पुलिस बेदम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs are blowing money, police is breathless
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। शहर के दो लोगों से साइबर अपराधियों ने 77 हजार की ठगी की है। एक व्यक्ति स्कूटी खरीदने के नाम पर 17 हजार गंवा बैठे और दूसरे एटीएम कार्ड बंद होने के झांसे में आ गए। कोतवाली पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंडी निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके चाचा के पास रविवार की सुबह मुंबई से कॉल आई। काल करने वाला खुद को बैंक का मैनेजर होने का दावा कर रहा था। उसने कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम चालू करने के लिए उसे एटीएम का 16 डिजिट का नंबर बताना होगा। नंबर बताने के बाद उसने ओटीपी भी पूछा। ओटीपी बताते ही खाते से दो बार में 60 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद पीड़ित ने अपना एटीएम कार्ड बंद करा दिया है। पुलिस का कहना था कि पैसे के लिए बैंक से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

स्कूटी खरीदने के नाम पर 17 हजार गवांए
लालडांठ के रहने वाले युवक ने ऑनलाइन माध्यम से स्कूटी खरीदने के लिए संपर्क किया। स्कूटी पसंद आने पर जालसाज ने खुद को फौजी बताते हुए उसे शीघ्र स्कूटी पाने के लिए 17 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। जालसाज के बताए खाते में युवक ने पैसा जमा कर दिए। इसके बाद फिर पैसे मांगे गए तो युवक को ठगी का अहसास हो गया। पीड़ित युवक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के बैग से पर्स उड़ाया
हल्द्वानी। उचक्कों ने पटेल चौक पर एक युवती के बैग से पर्स पार कर दिया। पर्स में चार हजार रुपये, एटीएम और आधार कार्ड था। कठघरिया निवासी युवती रविवार को अपनी मां के साथ बाजार आई थी। युवती ने पीठ पर बैग लटकाया था। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने बैग की चेन खोलकर पर्स पार कर दिया। पर्स में चार हजार रुपये और महत्वपूर्ण कागजात थे। युवती ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता को एटीएम कार्ड बंद कराने की सलाह दी। पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed