फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cyber fraud online job and trading cheated 16 lakh Nainital Uttarakhand News in hindi

Nainital: ऑनलाइन नौकरी और ट्रेडिंग का लालच देकर ठगे 16 लाख, जानें कैसे नए-नए तरीके अपना रहे साइबर ठग

Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी ( नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी ( नैनीताल) Updated Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
सार

पीड़ित को एक टेलीग्राम आईडी से बात करने को कहा गया। फिर उसे यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क दिया गया। इसके बाद उसे यूट्यूब के लिंक आने लगे, जिसको सब्सक्राईब करने पर उसके पेटीएम वॉलेट में रुपये भी आने लगे। इससे उसका विश्वास बढ़ गया।
 

विज्ञापन
cyber fraud online job and trading cheated 16 lakh Nainital Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए रोज नया तरीका अपना रहे हैं। पॉलीशीट निवासी युवक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन नौकरी का लालच दिया। पहले युवक को कुछ मुनाफा भी दिया गया। बाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रुपया लगवाया। लालच में आने के बाद युवक से 16 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। रुपया एक बार नहीं, बल्कि बार-बार लिया गया। विश्वास बढ़ाने के लिए कई माध्यम अपनाए गए थे।

विज्ञापन


पहले दिया ऑनलाइन जॉब का लालच
पॉलीशीट निवासी 28 वर्षीय युवक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसने ओपन टू वर्क जॉब के लिए आनलाइन रिज्यूम डाला था। बीती 16 मई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर पार्टटाइम जॉब के लिए ऑफर आया जिसमें यू-टयूब चैनल सब्सक्राइब करने पर रुपये मिलने की बात कही गई। पीड़ित को एक टेलीग्राम आईडी से बात करने को कहा गया। फिर उसे यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क दिया गया। इसके बाद उसे यूट्यूब के लिंक आने लगे, जिसको सब्सक्राईब करने पर उसके पेटीएम वॉलेट में रुपये भी आने लगे। इससे उसका विश्वास बढ़ गया।
विज्ञापन


अब लगवाया ऑनलाइन ट्रेडिंग में रुपया
इसके बाद युवक को नया टास्क दिया गया। 17 मई को उसके पेटीएम पेमेंट बैंक खाते से 2000 रुपये उसने बताये गये बैंक खाते में ट्रांसफ कर दिया। उसी दिन उसके पेटीएम खाते में 2920 रुपये की राशि यूपीआई से वापस हो गयी। फिर युवक को लालच दिया गया और एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा गया। बताया कि यह जोखिम का काम है लेकिन इसमें मुनाफा भी बहुत होता है। शुरू में हुए मुनाफे से युवक को विश्वास हो गया था। युवक ने बताया कि ये सब बातें टेलीग्राम के माध्यम से होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता गया लालच और कटती रही जेब
17 मई को ही युवक ने अपने एसबीआई बैंक खाते से 5000 रुपये एक अन्य बैंक खाता में डाले लेकिन धनराशि वापस नहीं हुई। फिर युवक को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी में और रुपया लगाओ तब मुनाफा होगा। इस तरह से युवक बार-बार रुपया डालता गया। जमा की गयी धनराशि वेबसाइट में क्रिप्टो करेंसी के रूप में दिखती थी। जब रुपया वापस नहीं आया तो ठगों ने युवक को बताया कि पिछली धनराशि डूब गयी है।

ये भी पढ़ें...UKSSSC:  दस्तावेज न दिखाने वाले 90 अभ्यर्थी पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर, आयोग ने वेबसाइट पर जारी की सूची

अगर रुपया वापस चाहिए तो फिर से रुपये जमा करने होंगे। 19 मई को युवक ने अपने मम्मी के बैंक खाते से 6,15,000 रुपये जमा करवाए। यही नहीं इसके बाद युवक से साइबर ठगों ने युवक से कहा कि मुनाफे के 30 प्रतिशत रुपये 4,76,706 टैक्स के रुपये में जमा कर दो। युवक ने अपने बैंक खाते में ये रकम भी डाल दी। ठगी का अहसास होने तक युवक ने 1696720 की धनराशि जमा कर दी थी। जब ठगी का अहसास हुआ तब युवक ने साइबर सेल में शिकायत की। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed