फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber Fraud in Haldwani

वन दरोगा के खाते से उड़े 10.53 लाख रुपये साइबर पुलिस ने किए रिकवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud in Haldwani
Cyber Fraud in Haldwani
हल्द्वानी। करीब तीन माह पहले वन दरोगा के साथ हुई साइबर ठगी मामले में साइबर पुलिस ने पूरी धनराशि रिकवर कर ली है। शिकायत के आधार पर ही साइबर पुलिस ने खाते से कटी धनराशि को काफी दिन पहले बैंक में होल्ड करवा दिया था। वहीं अब धनराशि वन दरोगा के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्थित जज फार्म बी-09 के रहने वाले सागर सिंह जीना रामगढ़ रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। कुछ माह पहले उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग एप ड्री-11 पर टीम बनाई थी। फरवरी में गेमिंग एप के जरिए उनकी 15 लाख रुपये की लाटरी लगी थी। जिसमें से टैक्स आदि काट कर 10 लाख 53 हजार 578 रुपये उनके खाते में एप कंपनी द्वारा दिए जाने थे। इसी दौरान एक साइबर ठग को जानकारी हुई तो उसने वन दरोगा को झांसे में लेकर खाता संबंधी जानकारी फोन से एकत्र की और उनके खाते को ब्लॉक कर दिया। शक होते ही वन दरोगा ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की। तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने बैंक नोडल से संपर्क कर खाते से उड़ाई गई धनराशि को बैंक में होल्ड करा दिया। इसके बाद बैंक की कार्यप्रणाली के आधार पर दो दिन पहले धनराशि वन दरोगा के खाते में ट्रांसफर करा दी गई। वहीं इस सफलता के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने साइबर सेल टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

समय रहते शिकायत होने की वजह से हम इस धनराशि को रिकवर करा पाए हैं। भविष्य में भी हम ज्यादा से ज्यादा धनराशि को रिकवर करने का प्रयास करेंगे। कुछ मामलों में हम सफलता के बेहद करीब भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन लोहनी, एसपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed