फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Customers are not coming in the bullion market Notbandi

नोटबंदी के बाद सराफा बाजार में नहीं आ रहे ग्राहक

Wed, 14 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 14 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Customers are not coming in the bullion market Notbandi
gold - फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद से सराफा कारोबार मंदी से जूझ रहा है। बाजार में सोना (गोल्ड) के भाव में लगातार गिरावट आने के बाद भी उसके खरीदार नहीं हैं। मंगलवार को सोने (गोल्ड) का भाव प्रति तोला करीब 27,700 रुपए आ गया। इधर, सराफा बाजार में ग्राहकों के न आने से व्यवसायी परेशान हैं। कई व्यवसायियों के तो रोजमर्रा का खर्चा तक नहीं निकल पा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आठ नवंबर को 500 एवं 1000 के पुराने नोटबंदी की घोषणा की थी। उसके बाद तीन, चार दिनों तक तो सराफा बाजार में खूब बिक्री हुई। कुछ बड़े सराफा व्यवसायियों ने लोगों के पुराने नोट खपाने के लिए मनमर्जी के रेटों पर आभूषण और सोना बेचकर खूब मुनाफा कमाया।
विज्ञापन


बाद में जब दिल्ली समेत कई स्थानों पर आयकर विभाग के छापे पड़ने लगे तो सराफा बाजार में सन्नाटा छा गया। बाजार में यह भी चर्चा है कि पुराने नोटों से बेचे गए आभूषणों के बिल इस तरह काटे गए थे कि जांच होने पर कोई उसमें गड़बड़ी न पकड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे कि दो लाख के आभूषण बेचने पर पैनकार्ड जरूरी था लेकिन व्यवसायियों ने जो भी आभूषण बेचे उसमें अधिकतर बिल दो लाख से कम के ही बनाए गए। इसमें खरीदारों और व्यवसायियों दोनों का ही फायदा रहा। इधर, बाजार में दो हजार के नये नोट आने के बाद दूसरे प्रतिष्ठानों पर कुछ खरीदारी होना शुरू हो गई मगर सराफा बाजार में मंदी ही रही।

केवल वही लोग खरीदारी करते दिखे जिन्होंने परिवार में शादी के लिए पहले से जेवरात बुक कराए थे। अब सहालग भी बंद होने वाले हैं तो सराफा बाजार में और भी सन्नाटा छा जाएगा।   बाजार में कुछ को छोड़कर अधिकतर सराफा व्यवसायी खाली बैठे ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं जबकि बाजार में आभूषण के कारोबार से करीब 200 छोटे बड़े प्रतिष्ठान हैं।


ग्रीन सिटी सराफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संजय वर्मा बताते हैं कि मंगलवार को सोने के भाव 27,700 रहे मगर ग्राहक नहीं हैं। नोटबंदी के बाद से सराफा बाजार में कोई काम ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed