फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Curfew will be relaxed for so many hours in Banbhoolpura haldwani

Haldwani: बनभूलपुरा में कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा; इस समय ले सकेंगे सामान

Fri, 16 Feb 2024 08:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Feb 2024 08:59 AM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा में हुए उपद्रव में छह लोगों की मौत हो गई। उपद्रवियों के हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। हालात सामान्य होने पर कर्फ्यू क्षेत्र में समय-समय पर ढील दे रही है। 

विज्ञापन
Curfew will be relaxed for so many hours in Banbhoolpura haldwani
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा मामले में अब जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अब मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलचा कंपाउंड स्थित एफसीआई वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। यहां पहले दिन नौ से 11 बजे तक छूट दी गई थी।

विज्ञापन

डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें संचालित होंगी। क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए दुकानों तक आना-जाना कर सकेंगे। अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ढील अवधि के दौरान सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Riots: सफाई कर्मचारियों ने लिया बड़ा निर्णय, बोले- हम नहीं जाएंगे बनभूलपुरा, मांगी सुरक्षा की गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के निवासियों का क्षेत्र से बाहर प्रवेश व निकास प्रतिबंधित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दिखाये जाने के बाद परीक्षा अवधि में परीक्षा स्थल तक आवागमन की अनुमति दी जाएगी। इसी प्रकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, व परीक्षा ड्यूटी के लिए आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed