{"_id":"6369576c9652cd47436217b7","slug":"cultural-programme-kitchha-news-hld48125175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बोले सो निहाल से गुंजायमान रहा किच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बोले सो निहाल से गुंजायमान रहा किच्छा
विज्ञापन
फूलों से सजी हुई गुरुग्रंथ साहब की पालकी साथ में भजन करतीं महिला सत्संग मंडल की सदस्य। संवाद
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पुरानी मंडी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। पूरा नगर दिन भर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... से गुंजायमान रहा। नगर कीर्तन में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ जुटी।
पुरानी मंडी स्थित श्री गुरुद्वारे से शुरू हुए नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। रणजीत अखाड़ा दल के सदस्यों ने साहसिक करतब दिखाकर सबको हैरान किया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे बड़ी संख्या में महिलाएं झाड़ू लेकर सड़क की सफाई कर पुष्पवर्षा करती हुई चल रही थीं। जगह-जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए थे। बैकपाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
नगर कीर्तन एमपी चौक, डीडी चौक, बरेली रोड, आवास विकास गेट से होते हुए गुजरा। इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी मत्था टेक क्षेत्र की शांति और विकास की अरदास की। वहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरु, विपिन जल्होत्रा, राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, सुरेश पपनेजा, कंवलजीत सिंह तलवाड़, प्रिंस सिडाना, प्रीतम दास, हरीश खानवानी, संजीव कुमार सिंह, सुभाष तनेजा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, गौरव बेहड़, ओम प्रकाश दूआ, सुनील सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, राकेश खुराना, अशोक सिडाना, अशोक मित्रा, गुलशन सिंधी, सुनीता कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
नगर कीर्तन के आयोजन में ये रहे शामिल
किच्छा। श्री गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के मुताबिक नगर कीर्तन के आयोजन में कमेटी प्रधान देवेंद्र सिंह विर्क, सचिव निर्मल सिंह हंसपाल, खजांची जगरूप सिंह गोल्डी, तेजपाल सिंह, कंवलजीत सिंह बठला, करमवीर सिंह, गुरनाम सिंह धारीवाल, धरम सिंह, परविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, रविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह राना और प्रीतपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। संवाद

किच्छा की बलवंत कालोनी गेट पर प्रसाद वितरण करते दुकानदार।- फोटो : KITCHHA