{"_id":"62c1de39e173057bb67e469b","slug":"cultural-programme-kitchha-news-hld467904359","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री जगन्नाथ रथयात्रा की शोभायात्रा से कृष्णमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री जगन्नाथ रथयात्रा की शोभायात्रा से कृष्णमय हुआ माहौल
विज्ञापन
किच्छा में निकली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वावधान में नगर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों ने भाग लिया। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे के उद्घोष से माहौल कृष्णमय हो गया।
रविवार शाम को जगन्नाथ रथयात्रा की शोभायात्रा की शुरूआत नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी पार्क से हुई। यात्रा चक्रधारी मंदिर, रुद्रपुर रोड, दीनदयाल चौक, मुख्य बाजार, तहसील रोड, रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक व बरेली रोड से होती हुई वापस आवास विकास के गांधी पार्क में पहुंची। यहां पर प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा का नगर के डीडी चौक पर किशन गोयल, राजीव अग्रवाल समेत तमाम लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे रितेश बत्रा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की यह शोभायात्रा देश के विभिन्न नगरों में चल रही है। इसी क्रम में शहर में भी शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, विशाल दूआ, राज पपनेजा, विवेकदीप सिंह, श्रीकांत राठौर, पं. अरुणेश शर्मा, पं. वासू शर्मा, प्रहलाद खुराना, दिनेश भाटिया आदि थे।