{"_id":"5fe3971b8ebc3e3b6074c6fc","slug":"cultural-kitchha-news-hld408475450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट पीटर्स में क्रिसमस पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट पीटर्स में क्रिसमस पर्व मनाया
विज्ञापन
किच्छा के सेंट पीटर्स स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम।
- फोटो : KITCHHA
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार गिरिजाघरों में भी क्रिसमस सादगी से मनाने का फैसला लिया गया है। 25 दिसंबर को गिरजाघर में सजावट की जाएगी लेकिन क्रिसमस सर्विस, आराधना कार्यक्रम एक घंटे का रहेगा।
काशीपुर मैथोडिक चर्च के पास्टर बी मशीह ने बताया कि कटोराताल स्थित काजीबाग गिरिजाघर में प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्रिसमस के कार्यक्रमों में कुछ बदलाव किया गया है। बुधवार शाम से गिरजाघर में सजावट शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार शाम को छह बजे से युवाओं के लिए बोन फायर का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवाओं की संख्या सीमित रखी जाएगी ताकि कोविड नियमों का पालन हो सके। शुक्रवार सुबह 10.30 से गिरजाघर में एक घंटे का क्रिसमस सर्विस, आराधना कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालु प्रार्थना करेंगे।
इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पूर्व में आराधना कार्यक्रम तीन घंटे का रखा जाता था। इस वर्ष कोविड के कारण कई अन्य कार्यक्रम भी निरस्त किए गए हैं। गिरजाघर में आने वाले श्रद्धालुओं से भी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है। सुरक्षा के लिए गिरजाघर में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
सेंट पीटर्स में क्रिसमस मनाया
किच्छा। सेंट पीटर्स स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके ईश वंदना से किया गया। बाद में स्कूली बच्चों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। स्कूल के शिक्षकों ने कैरल गीत गाया। इस मौके पर अंत्याक्षरी और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें अव्वल रहे लोगों को फादर पायस मेनेजेस की ओर से पुरस्कृत किया गया। संवाद