{"_id":"57741d714f1c1bc97379cf8c","slug":"cry-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ट्यूबवेल की मोटर फुंकी होने के कारण कुछ क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालात ये हैं कि लोग पानी से भरी बाल्टी सिर पर रखकर लाने को मजबूर हैं। सबसे अधिक संकट तल्ली हल्द्वानी की अलखनंदा कालोनी में है।
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही ट्यूबवेल की मोटर फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्टेबलाइजर लगने होने के बावजूद भी मोटर फुंकने की बात समझ से परे हैं। पिछले वर्ष तक जल संस्थान के अधिकारी ट्यूबवेलों में स्टेबलाइजर न होने के कारण मोटर फुंकने की बात कर रहे थे। दमुवाढूंगा, आजाद नगर, गौजाजाली और फ्रेंड्स कालोनी के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण लगभग तीस हजार लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।
तल्ली हल्द्वानी स्थित अलखनंदा कालोनी में बच्चे और बड़े साइकिल पर, जबकि महिला पानी से भरी बाल्टी सिर पर रखकर ले जा रही है। जल संस्थान का टैंकर आने पर पानी लेने के लिए अफरातफरी मच रही है। हालांकि जल संस्थान के अधिकारी टैंकरों से आपूर्ति की बात कर रहे हैं। खास बात ये है कि फ्रेंडस कालोनी के ट्यूबवेल की मोटर को ठीक करने का काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
तीन ट्यूबवेलों पर श्रमिकों के लगे होने के कारण फ्रेंड्स कालोनी का ट्यूबवेल उपेक्षित पड़ा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि अलखनंदा कालोनी के लिए अलग लाइन से पानी जाता है। मंडी का ट्यूबवेल चलने पर पर्याप्त पानी अलखनंदा कालोनी के लोगों को मिलता है। उन्होंने माना कि बरेली रोड पर अगर कुछ लोगों ने दूसरी लाइन से कनेक्शन ले रखा होगा तो उन्हें समस्या हो रही होगी।