{"_id":"69ea76dda3727c3ada037d3d","slug":"crowds-swarm-khairna-to-collect-gas-cylinders-nainital-news-c-418-1-shld1006-5976-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खैरना में गैस सिलिंडर लेने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खैरना में गैस सिलिंडर लेने उमड़ी भीड़
Fri, 24 Apr 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। खैरना बाजार में बृहस्पतिवार को रसोई गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचते ही सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ देख पूर्व प्रधान कन्नू गोस्वामी और बालम पिनारी ने तहसील प्रशासन और खैरना पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पटवारी मोहम्मद शकील और खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करते हुए गैस बांट रहे कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों को सिलिंडर देने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से बाजार में नियमित रूप से आपूर्ति की मांग की है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि पिछले दो महीने से खैरना बाजार में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन