{"_id":"5eaf27b58ebc3e904032dfa6","slug":"crowd-on-roads-as-curfew-withdraws-case-on-47-haldwani-news-hld3819352116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू हटते ही सड़कों पर भीड़, 47 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू हटते ही सड़कों पर भीड़, 47 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कर्फ्यू हटने के पहले दिन बनभूलपुरा में शनिवार की सुबह तीन स्थानों पर लोग समूहों में निकल गए। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने पहले उन्हें खदेड़ा फिर सात नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज यादव, अमनदीप और बसंत की टीम ने बड़ी रोड इंदिरानगर में भीड़ को देखते ही इंदिरानगर बड़ी रोड निवासी उवैस, मलिक का बगीचा निवासी जीशान और नई बस्ती निवासी वाजिद को पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ नामजद और अन्य 15 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उपनिरीक्षक संजीत राठौर के साथ कांस्टेबल मुन्ना और संजय साहनी की टीम ने लाइन नंबर आठ में भीड़ के साथ निकले लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में इंदिरानगर निवासी मोहसिन और लाइन नंबर आठ निवासी नाजिर को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज कांस्टेबल बसंत और प्रवीण के साथ जवाहर नगर में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने यहां ठोकर नईबस्ती निवासी फईम अली और नईबस्ती इंदिरानगर निवासी नदीम को पकड़ लिया। अन्य लोग भाग गए।। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के खिलाफ नामजद और 15 अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार लोगों की शिनाख्त फोटो और वीडियोग्राफी की फुटेज के माध्यम से की जाएगी।