{"_id":"62af6ec4481d613ae46c0d74","slug":"crowd-of-people-going-to-delhi-and-bareilly-15-additional-buses-operated-haldwani-news-hld4664465193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और बरेली जाने वालों की उमड़ी भीड़, 15 अतिरिक्त बसों का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और बरेली जाने वालों की उमड़ी भीड़, 15 अतिरिक्त बसों का हुआ संचालन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश के चलते अब तराई क्षेत्र के लोगों की वापसी होने लगी है। इसके चलते रोडवेज बस अड्डे पर बसों में सीट की मारामारी सामने आ रही है। वहीं रविवार को भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी रोडवेज से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
हल्द्वानी रोडवेज बस डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को नैनीताल जाने वाली बसों में सीटें तक नहीं भर पाईं। वहीं दिल्ली और बरेली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया कि ज्यादातर यात्री पर्यटन स्थलों से वापसी करने वाले थे। एक ओर यात्री बसों के इंतजार में परेशान हो रहे थे तो दूसरी ओर बस आने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही सीटें फुल हो रही थीं। एसी, वॉल्वो या फिर साधारण बस सभी में सीट के लिए धक्कामुक्की और मारामारी के कई नजारे रविवार को दिखाई दिए।
एआरएम ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से दिल्ली मार्ग पर 12 अतिरिक्त बसें और बरेली मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।